भारत

दारूबाजों ने मचाया धमाल! पुलिस अफसर के ऑफिस के पास हुड़दंग, देखें नजारा

jantaserishta.com
12 Jan 2023 11:06 AM IST
दारूबाजों ने मचाया धमाल! पुलिस अफसर के ऑफिस के पास हुड़दंग, देखें नजारा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कार की छत और बोनट पर चढ़ गए और गाने पर जमकर डांस किया.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो युवकों ने शराब के नशे में एसएसपी दफ्तर के पास जमकर हुड़दंग मचाया. शराब पीकर दो युवक कार की छत और बोनट पर चढ़ गए और गाने पर जमकर डांस किया.
एसएसपी दफ्तर के बाहर इन युवकों के हंगामे का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. अब उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आरोपी युवक शराब के नशे में हरियाणवी गाने 'बेबी मेरे बड्डे पर तुम क्या दिलवाओगी' पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यह मेरठ के सिविल लाइन इलाके का है जहां एसएसपी दफ्तर के पास एक निजी बैंक के बाहर ये शराबी हंगामा मचा रहे थे.
वीडियो में दो युवक जहां कार पर चढ़कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं उनके अन्य साथी नीचे मोबाइल लेकर थिरक रहे हैं. बताया जा रहा है कि हुड़दंग मचाने वाले कुल 6 युवक थे.
इस दौरान नीचे से दो युवक कार पर डांस कर रहे दोनों शराबियों पर पैसे उड़ाते हुए भी दिख रहे हैं. वहीं तेज आवाज में गाना बजने की वजह से आसपास के कुत्ते भी उन पर भौंकते हुए दिख रहे हैं.
यह वारदात 11 जनवरी की रात की है. सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story