भारत

ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, दो यात्री घायल

Tara Tandi
14 Dec 2023 12:56 PM IST
ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, दो यात्री घायल
x

रामपुर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर विकास खंड की पंचायत मुनिश में गुरुवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम व एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:00 बजे रामपुर जा रही एचआरटीसी बस मुनिश से करीब 200 मीटर की दूरी पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story