भारत

दीपावली पर सिरमौर में एचआरटीसी ने की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था, यात्रियों को मिली राहत

jantaserishta.com
8 Nov 2026 11:53 AM IST
दीपावली पर सिरमौर में एचआरटीसी ने की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था, यात्रियों को मिली राहत
x
पांवटा साहिब: दीपावली के पावन पर्व पर अपने परिवार और परिजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए बाहरी राज्यों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में बसों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नियमित रूट पर चलने वाली बसों में सीटों के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है।
यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने सिरमौर जिले में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है ताकि लोगों को समय रहते उनके घरों तक पहुंचाया जा सके।
औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण पांवटा साहिब में भी दीपावली के दौरान यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। यहां विभिन्न उद्योगों और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी त्योहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसके चलते बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। नियमित बस सेवाओं में भीड़ बढ़ने से यात्रियों को सफर के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए बस अड्डा प्रभारी पांवटा साहिब सियाराम ने बताया कि दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपने कामकाज से छुट्टी लेकर घरों की ओर लौट रहे हैं, जिसके चलते बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए एचआरटीसी पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने बताया कि निगम के चालक और परिचालक लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा अतिरिक्त बसें चलाने की भी व्यवस्था की गई है। यात्रियों की संख्या और आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही हैं।
बस अड्डा प्रभारी ने कहा कि निगम का प्रयास है कि दीपावली के अवसर पर कोई भी यात्री बस सुविधा के अभाव में परेशान न हो। लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध करवाना निगम की प्राथमिकता है, ताकि सभी लोग समय रहते अपने घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ खुशियों का त्योहार मना सकें।

TagsDiwali
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story