भारत

HP NEWS: सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन में 4 शव बरामद

Shantanu Roy
9 Aug 2024 3:04 PM IST
HP NEWS: सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन में 4 शव बरामद
x
Shimla. शिमला। समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन आज सुबह सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी क्षेत्र में चार शव बरामद हुए हैं। प्रथम दृष्टया में दो शव पुरुषों के हैं और एक लडक़ी का शव है, जिसकी उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही एक अन्य शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। यह भी प्रथम दृष्टया में महिला का बताया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि शव क्षत-विक्षत है। शवों को रेस्क्यू किया जा रहा है, जिसके बाद इन्हे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन कुल्लू को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। इनको मिलाकर अभी तक शवों की संख्या हुई 14 हो हुई। सतलुज बेसिन में कुल 43 लोग मिसिंग थे, 36 समेेज से और 7 कुल्लू के बागीपुल से।
Next Story