भारत
अगले हफ्ते हो सकता है हावड़ा से जलपाईगुड़ी चलने वाली वंदे भारत का उद्घाटन
jantaserishta.com
23 Dec 2022 3:13 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वंदे भारत ट्रेन को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही है। आने वाले अगले हफ्ते में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली एक नई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया जा सकता है। 2019 से सेमी हाई स्पीड ट्रेन शुरू होने के बाद से यह कुल मिलाकर सातवीं और पूर्वी भारत में पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे मंत्रालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और हावड़ा स्टेशन पर इसको चलाने को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही साथ अभी इसके उद्घाटन को लेकर तय प्रोग्राम आना बाकी है। पहले कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि पूर्वी भारत में पहली बंदे भारत बंगाल और झारखंड को जोड़ने वाली हावड़ा रांची मार्ग पर लांच की जाएगी। फिलहाल पूर्वी भारत में यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी जो आम जनता को सुविधा देगी।
फिलहाल अभी 6 मार्गों पर भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत चलाई जा रही है। जिनमें दिल्ली से वाराणसी, अंबा से उना, मुंबई से गांधीनगर समेत तीन अन्य मार्ग और हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





