भारत
हावड़ा पुलिस ने रामनवमी दंगा के आरोपी को बिहार के मुंगेर से किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
4 April 2023 3:30 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिहार के मुंगेर जिले से एक व्यक्ति को हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान फायरिंग में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकसपुर गांव में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने सोमवार रात छापेमारी की।
आरोपी हावड़ा निवासी सुमित शाह ने अपने दोस्त के घर शरण ली थी। वह हावड़ा क्षेत्र के शिवपुर इलाके में फायरिंग और हथियार लहराने में शामिल था।
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अधिकारियों ने उसे जिला अदालत मुंगेर में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर लिया। उस पर हावड़ा पुलिस स्टेशन में दंगा करने की संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हावड़ा में पिछले हफ्ते रामनवमी के दौरान भारी हिंसा देखने को मिली थी। पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में भी हिंसा हुई।
Tagsपश्चिम बंगाल पुलिसपश्चिम बंगालमुंगेरबिहाररामनवमीWest Bengal PoliceWest BengalMungerBiharRam Navami
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





