गुटखा और पाना मसाला खाने के चलते हावड़ा ब्रिज कमजोर, जानें हकीकत

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का मशहूर हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge) गुटखा और पाना मसाला खाने के चलते कमजोर हो रहा है। सुनने में यह बात थोड़ी अटपटी सी लगती है लेकिन है सौ टका सही। दरअसल गुटखे की पीक विशालकाय हावड़ा ब्रिज की सहेत पर भारी पड़ती जा रही है। आलम यह है कि तंबाकू थूकने की वजह से ब्रिज के पायों की मोटाई कम हो रही है। IAS अवनीश शरण ने कोलकाता के हावड़ा ब्रिज की एक तस्वीर डाली है, इसमें दिख रहा है कि किस तरह से तंबाकू थूकने की वजह से ब्रिज कमजोर हो रहा है। उधर, IAS के दावे के उलट कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की ओर से इसे बचाने के लिए स्टील के पायों को नीचे फाइबर ग्लास से ढंक दिया गया। ताकि पीके चलते पायों में जंग ना लगे और वो खराब भी ना हो। ऐसे में देखना होगा कि उनकी ये कोशिश कितनी कारगर होती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





