भारत

कैसे सुधरेंगे ये? बुलेट बाइक पर सवार हुए 7 लोग, देखें VIDEO

jantaserishta.com
18 Jun 2024 4:00 PM IST
कैसे सुधरेंगे ये? बुलेट बाइक पर सवार हुए 7 लोग, देखें VIDEO
x
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.
हापुड़: हापुड़ जिला पुलिस ने 7 लोगों के एक बुलेट बाइक पर सवार होने के वीडियो को लेकर एक्शन लिया है. एक-दो नहीं, बल्कि 7 युवक अपनी जान की परवाह किए बिना तेज रफ्तार बुलेट बाइक पर सवार थे. पास से गुजर रहे किसी कार सवार राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए 9500 रुपए का चालान कर दिया है.
हापुड़ पुलिस के मीडिया सेल ने बताया, जनपद हापुड़ में एक बाइक पर क्षमता से अधिक सवारी बिठाकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
इस मामले में हापुड़ यातायात पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बाइक का 9 हजार 500 रुपये का चालान कर दिया. इसके साथ ही हापुड़ पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसा कोई कृत्य न करें जो विधि विरुद्ध हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story