भारत

देश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? आ गया अपडेट

jantaserishta.com
4 Oct 2023 11:39 AM IST
देश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? आ गया अपडेट
x
चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है.
नई दिल्ली: झारखंड, बिहार और सिक्किम समेत देश के कुछ हिस्सों में आज यानी 04 अक्टूबर को भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी. इसी के साथ, उत्तर पूर्वी भारत के हिस्सों में आज से अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी बुधवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (बुधवार), 4 अक्टूबर को आसमान साफ रहने के आसार हैं. 05 अक्टूबर को भी नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. वहीं, तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आज आसमान में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तेलंगाना, कोंकण और गोवा, पूर्वी विदर्भ, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story