भारत
कैसे होगा मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, कब होगी एमसीडी की बैठक? जानें पूरी प्रक्रिया
jantaserishta.com
8 Jan 2023 6:07 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली एमसीडी की पहली बैठक में जो हंगामा और बवाल हुआ था, उसके बाद एमसीडी की अगली बैठक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के बाद ही होगी। सूत्रों के अनुसार इस प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है। सूत्रों के अनुसार सदन की अगली बैठक होने में अभी वक्त लगेगा। क्योंकि अभी पीठासीन अधिकारी की ही नियुक्ति नहीं हो पाई है। पहले पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति होगी। शपथ ग्रहण की पूरी जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी की होती है। इसलिए इस पूरी प्रक्रिया में अभी कुछ समय लगने वाला है।
गौरतलब है कि पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति 6 जनवरी को पहली बैठक के लिए की गई थी। सदन की बैठक स्थगित होने के बाद शपथ के लिए फिर से नए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति करनी पड़ेगी। पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया का सबसे पहला हिस्सा यह है कि एमसीडी के सचिव पीठासीन अधिकारी के लिए नामों की सूची कमिश्नर ऑफिस भेजेंगे। और फिर कमिश्नर ऑफिस एमसीडी सचिव द्वारा भेजे गए नामों की सूची को शहरी विकास विभाग के पास भेजेगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस फाइलों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास भेजेंगे। केजरीवाल के पास से फिर पीठासीन अधिकारी के नामों वाली फाइल दिल्ली के उपराज्यपाल के पास जाएगी। फिर पीठासीन अधिकारी के नाम पर फाइनल मोहर उपराज्यपाल लगाएंगे। एक बार जब पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति हो जाएगी उसके बाद ही दिल्ली में मेयर की चुनाव की तारीख तय होगी।
पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के बाद ही सदन की अगली बैठक होगी। इस बैठक में सभी पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। जब एक बार सभी पार्षदों की शपथ हो जाएगी तो उसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। सामान्य रूप से ऐसा होता है पहली बैठक के बाद नए सदस्य अपना पद ग्रहण करते हैं। और पुराने सदस्य पद छोड़ देते हैं। अब नए निगम के पूरी तरह अस्तित्व में आने तक समिति की शक्तियां विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार के पास ही होंगी।
Tagsएमसीडीदिल्लीmcdmcd electiondelhi newsmcd election processmcd mayor deputy mayor election process
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





