भारत

जेल में ऐसा भी होता है क्या! बाहर आते ही आरोपी ने बताई अंदर की बातें, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
6 April 2024 1:02 PM IST
जेल में ऐसा भी होता है क्या! बाहर आते ही आरोपी ने बताई अंदर की बातें, मचा हड़कंप
x
वीडियो वायरल.
ग्वालियर: ग्वालियर सेंट्रल जेल के अंदर ₹600 का बीड़ी का बंडल मिल रहा है और ₹500 की सिगरेट मिल रही है. इतना ही नहीं, साढ़े चार सौ रुपए की तंबाकू और ढाई सौ रुपए की गुटखा राजश्री मिल रही है. यह आरोप ग्वालियर सेंट्रल जेल से छूटकर आए मलखान लोधी ने एक वीडियो वायरल करते हुए ग्वालियर सेंट्रल जेल के प्रबंधन पर लगाए हैं.
दरअसल ग्वालियर की सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. वीडियो बनाने वाले शख्स ने अपना नाम मलखान लोधी बताया. मलखान ने बताया कि वह ग्वालियर के जलालपुर का रहने वाला है.
इसके बाद वीडियो में आगे कहा, कि वह जेल के संबंध में जानकारी देना चाहता है. इस वक्त जेल के अंदर दो लोग पावरफुल हैं, जिसमें से एक प्रशासनिक जेलर अनिरुद्ध सिंह नरवरिया हैं, तो दूसरा जेल का सिपाही रोहित शर्मा है.
प्रशासनिक जेलर के हाथ में जेल का पूरा कंट्रोल रहता है. जेल अधीक्षक बहुत सीधे सच्चे और ईमानदार हैं जो गरीब लोगों की सुनवाई करते हैं, जिनको जेल के अंदर भरपेट खाना नहीं मिलता उन्हें अतिरिक्त खाना भी दिलवाते हैं, लेकिन प्रशासनिक जेलर के संरक्षण में अवैध वसूली का खेल चल रहा है.
मलखान लोधी ने अपने वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा है, अंडर ट्रायल में जेल के अंदर पहुंचने वाले मुलजिमों से अवैध वसूली की जाती है, अगर कोई मध्यम वर्ग का व्यक्ति होता है तो उस से ₹10000 लिया जाता है और अगर कोई पैसे वाला व्यक्ति होता है तो उस से ₹100000 से लेकर ₹5 लाख तक की वसूली की जाती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story