भारत
Lok Sabha Chunav Results 2024: बीजेपी-कांग्रेस को कितनी सीट? जानें लेटेस्ट अपडेट
jantaserishta.com
4 Jun 2024 6:46 PM IST

x
फाइल फोटो
Lok Sabha Chunav Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती आज सुबह से जारी है और अब कई सीटों के अंतिम नतीजे भी आने लगे हैं। अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 242 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत से 30 सीट दूर है। वहीं उसकी सहयोगी पार्टियों जेडीयू ने 14 और टीडीपी ने 16 सीटें हासिल की हैं। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने 5 सीटों पर बढ़त बना रखी है। इस तरह एनडीए के सहयोगियों को मिलाकर तीसरी बार मोदी सरकार बन सकती है।
वहीं ये नतीजे विपक्ष के लिए भी खुशखबरी लेकर आया है। 10 सालों के बाद पहली बार कांग्रेस सेंचुरी की ओर बढ़ रही है तो वहीं विपक्ष भी 200 से ज्यादा सीटें ले आया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 242 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस ने 99 सीटों पर बढ़त बना रखी है। यूपी के रुझान सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं, जिसे भाजपा अपना गढ़ मानती रही है। यहां अब तक भाजपा 36 सीटों पर ही आगे है, जबकि समाजवादी पार्टी ने 33 सीटों पर बढ़त बना रखी है।
बुधवार को एनडीए की बैठक होने वाली है। इसमें टीडीपी और जेडीयू भी शामिल होगी। इस बैठक में सरकार बनाने पर फैसला हो सकता है। वहीं बुधवार को ही इंडिया गठबंधन की भी बैठक होनी है। राहुल गांधी ने भी यही कहा है कि सरकार बनाने या फिर विपक्ष में बैठने को लेकर फैसला इसी में किया जाएगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पीएण नरेंद्र मोदी और एनडीए को एक बार फिर बहुमत मिला है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। शिवसेना हमेशा एनडीए में रहेगी। पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री देश को विकास के रास्ते पर आगे ले गए हैं। यह स्पीड आगे भी जारी रहेगी।
Tagsलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव नतीजेबीजेपीपीएम मोदीLok Sabha Elections 2024Lok Sabha ElectionsLok Sabha Election ResultsBJPPM Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





