देश में 5 सालों में एनकाउंटर में कितने लोग मारे गए? मोदी सरकार ने बताया

नई दिल्ली: देश भर में बीते 5 सालों में एनकाउंटर में 655 मौतें हुई हैं। केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। इनमें सबसे ज्यादा 191 मौतें छत्तीसगढ़ में पुलिस एनकाउंटर के दौरान हुईं। इसके अलावा अपराधियों पर लगाम कसने और विकास दुबे एनकाउंटर के लिए चर्चित रहे उत्तर प्रदेश में ऐसे 117 मामले सामने आए हैं। भाजपा के सांसद वरुण गांधी के एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी। इसी तरह असम में 50 एनकाउंटर हुए हैं और झारखंड में ऐसे 49 केस दर्ज किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





