आपको कितने देश की राजधानियों के नाम पता हैं? इस बच्ची को याद है मुह जुबानी, छत्तीसगढ़ की आईएएस अफसर प्रियंका शुक्ला ने शेयर किया वीडियो

आमतौर पर ढाई साल की उम्र में कोई बच्चा ठीक से बोलना नहीं सीख पाता है और उसका सारा ध्यान अपने खिलौनों से खेलने में रहता है, लेकिन इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो आप सबको हैरान कर देगा. दरअसल ये वायरल वीडियो ढाई साल की बच्ची प्रनिना का है, जिसे महज इतनी छोटी सी उम्र में 200 से ज्यादा देशों की राजधानियों के नाम मुह जुबानी याद हैं. इस वीडियो में बच्ची की अविश्वसनीय क्षमता देखने को मिल रही है.
आपको कितने देश की राजधानियों के नाम पता हैं?
— Priyanka Shukla (@PriyankaJShukla) June 1, 2021
इस वीडियो के माध्यम से मिलिए मेरे सहयोगी @23Pradeep की बिटिया प्रनिना से!
मात्र 2.6 वर्ष की उम्र में इन्हें 205 देशों की राजधानियों के नाम कंठस्थ हैं।
प्रदीप बताते हैं कि प्रनिना की याददाश्त प्रारम्भ से ही असाधारण है। pic.twitter.com/Zz7KViSqhy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





