भारत
कैसे गई 5 लोगों की जान? पुलिस बोलने से बच रही, लोग डरे
jantaserishta.com
30 March 2024 12:15 PM IST

x
हड़कंप मच गया है।
बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में बगेन गोला थाना के मनकी गांव में संदिग्ध रूप से मरने वालों संख्या बढ़कर 5 हो गई है। पिछले 12 घंटे में दो और मौतों से हड़कंप मच गया है। गांव में संदिग्ध मौतों की संख्या अब 5 हो गई है। वहीं दो लोग अभी भी इलाजरत हैं। हरेंद्र सिंह उर्फ काली यादव उम्र 40 को परिजनों द्वारा चिंताजनक की स्थिति में आरा से पटना ले जाया गया था। लेकिन पटना में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इसके अलावा गांव के दामोदर यादव पिता रामचंद्र यादव 40 का इलाज आरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन वह भी आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया।
जैसे ही दोनों व्यक्तियों की मरने की सूचना शनिवार की सुबह गांव में पहुंची कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि सभी की मौत शराब पीने से हुई है। एसपी और डीएम ने शुक्रवार की देर शाम वहां पहुंच मृतक के परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। लेकिन ग्रामीणों की संदिग्ध रूप से लगातार हो रही मौत से मनकी गांव के ग्रामीण काफी भय का माहौल हैं।
गांववालों को इस बात का डर सता रहा है कि आखिरकार मौत का सिलसिला कब रुकेगा। पहले स्थानीय स्तर पर इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया। इसमें पुलिस की भूमिका पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तरफ ग्रामीण मौत की वजह शराब बता रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने अब तक इस मामले पर अब तक चुप्पी साध रखी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





