भारत
OMG! ये क्या हो गया? ऐसा केस जिससे पुलिसकर्मियों के भी उड़े होश, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
2 Feb 2023 5:59 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
दो शादीशुदा सगी बहनें अपने-अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं.
बांदा: यूपी के बांदा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो शादीशुदा सगी बहनें अपने-अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं. परेशान पतियों ने थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बरामद कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
मामला शहर कोतवाली के एक इलाके का है. आगरा के रहने वाले दो व्यक्तियों की ससुराल बांदा के जसपुरा थाना के एक गांव में है. उन्होंने पुलिस को शिकायत के दौरान बताया कि वो बीते 30 जनवरी को परीक्षा दिलाने आगरा से बांदा आये थे और अपने एक रिश्तेदार के यहां रुके थे. उसी दौरान 31 जनवरी की रात उनकी पत्नियों को गांव के दो लोग बहला फुसला कर कही ले गए हैं, खोजबीन करने पर भी नहीं मिली है.
दोनों महिलायें अपने साथ अपना अपना फोन भी लिए हैं. दोनो पतियों ने पुलिस से फोन ट्रेस कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है. SHO कोतवाली नगर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि एक शिकायत मिली थी, जिसमे दो शादीशुदा महिलायें लापता हो गयी हैं, उनके पति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस का कहना है कि महिलायें जसपुरा क्षेत्र की रहने वाली हैं और उनकी शादी आगरा जिले में हुई थी, यहां पेपर देने आए हुई थी, मामले में केस दर्ज करके ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
Tagsबांदाबांदा न्यूज़बांदा पुलिसप्रेमीपतिकोतवालीआगराBandaBanda NewsBanda PoliceLoverHusbandKotwaliAgra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





