भारत
राहुल गांधी की विदेश ट्रिप राजनीतिक मुद्दा कैसे हो सकती है, रिएक्ट करना क्यों जरूरी: अशोक चौधरी
jantaserishta.com
3 Jan 2026 3:03 PM IST

x
पटना: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल के बिहार को लेकर दिए विवादित बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह एक गलत, घटिया और बेहद आपत्तिजनक बयान है। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश ट्रिप पर भी अपनी बात रखी।
पटना में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में ऐसी टिप्पणी करना अस्वीकार्य है, खासकर जब उनके जीवनसाथी किसी सम्मानित पद पर हों। गिरधारी लाल के आपत्तिजनक बयान से बिहार के लोगों का मन आहत हुआ है। हम लोगों ने देखा है कि गिरधारी लाल ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। मैं समझता हूं कि ऐसे बयानों से बचना चाहिए। भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नए साल के मौके पर विदेश दौरे पर गए हैं। इसे लेकर सत्ता पक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी को लीडर ऑफ पर्यटन बताया जा रहा है। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि अगर कोई ट्रिप पर जाता है तो यह राजनीतिक मुद्दा कैसे हो सकता है? हमें इस पर रिएक्ट क्यों करना चाहिए? हजारों लोग छुट्टी पर गए हैं और राहुल गांधी भी छुट्टी पर गए हैं।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को कांग्रेस की बागडोर देने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह हम तय कैसे कर सकते हैं? हम जदयू में हैं। कांग्रेस के लोग ही इसका जवाब देंगे। बंगाल चुनाव को लेकर टीएमसी और कांग्रेस के अलग-अलग सुर पर उन्होंने कहा कि दोनों में तालमेल कहां रहता है। इंडी अलायंस सिर्फ स्वार्थ के लिए बना है। चुनावों के दौरान एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं।
बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के लिए एसआईआर कराया जा रहा है, लेकिन, विपक्ष लगातार इसका विरोध जता रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





