भारत

कोई बेटा इतना क्रूर कैसे हो सकता है?...बेटे ने हथौड़े से कूचकर माता-पिता की हत्या कर दी

jantaserishta.com
16 Feb 2025 2:02 PM IST
कोई बेटा इतना क्रूर कैसे हो सकता है?...बेटे ने हथौड़े से कूचकर माता-पिता की हत्या कर दी
x
आरोपी फरार.
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मोहनलालगंज में एक युवक ने हथौड़े से कूचकर अपने माता-पिता की हत्‍या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। मारे गए बुजुर्ग दंपती के छोटे बेटे से तहरीर लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई है। साथ ही इस मामले की छानबीन भी जारी है। बताया जा रहा है कि संपत्ति के विवाद में बेटे ने इस दोहरे हत्‍याकांड को अंजाम दिया है।
यह वारदात लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के जबरौली गांव में हुई। जगदीश वर्मा (उम्र 70 वर्ष) और उनकी पत्‍नी शिवप्‍यारी (उम्र 68 वर्ष) इसी गांव में रहते थे। उनके दो बेटों में बड़े बेटे का नाम ब्रिशकित उर्फ लाला और छोटे बेटे का नाम देवदत्‍त है। जगदीश वर्मा पेश से लोहार थे। बताया जा रहा है कि कई दिनों से संपत्ति को लेकर बड़े बेटे ब्रशिकित से उनका विवाद चल रहा था। घर में अक्‍सर झगड़े होते रहते थे।
गांववालों का कहना है कि शनिवार की देर रात भी बड़े बेटे लाला से जगदीश और शिवप्‍यारी का झगड़ा हुआ। इसी बीच बेटे ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। बेटे द्वारा किए जा रहे वारों की पीड़ा से माता-पिता चीखने-चिल्लाने लगे। इसके बावजूद उसे तरस नहीं आया। इस वारदात में जगदीश और शिवप्‍यारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीखें सुनकर आसपास से दौड़कर आए लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने घायल बुजुर्ग दंपती को मोहनलालगंज सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्‍टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मोहनलालगंज के एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। उन्‍होंने कहा कि लगातार दबिश दी जा रही है। जल्‍द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story