भारत

एक बेटा इतना हैवान कैसे हो सकता है? मां का कत्ल कर इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

jantaserishta.com
31 Aug 2024 3:25 PM IST
एक बेटा इतना हैवान कैसे हो सकता है? मां का कत्ल कर इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
x
शव के पास बैठा.
राजकोट: गुजरात में एक बेटे ने अपने ही मां की हत्या कर दी है। इतना ही उसने अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की और फिर माफी भी मांगी। मामला राजकोट का बताया जा रहा है जहां बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने मां के शव के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पास के एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि आरोपी नीलेश गोसाई यूनिवर्सिटी रोड पर भगतसिंहजी गार्डन में अपनी मां के शव के पास बैठा है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की पहचान 48 साल की ज्योतिबेन गोसाईं के तौर पर हुई है। पुलिस ने निलेश से पूछताछ की तो उसने जल्द ही अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पहले उसने अपनी मां पर चाकू हमला करने की कोशिश की। जब ज्योतिबेन चाकू छीनने में कामयाब रही, तो नीलेश ने कंबल से उसका गला घोंट दिया।
मां की हत्या करने के बाद , उसने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन दिया, मुझे माफ कर दो मां, मैंने तुम्हें मार डाला, मुझे तुम्हारी याद आती है, ओम शांति। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, मैं अपनी मां को मार रहा हूं, अपनी जान गंवा रहा हूं, सॉरी मां, ओम शांति, मिस यू मां। शुरुआती जांच के मुताबिक ज्योतिबेन सालों से गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनके बेटे के साथ अक्सर बहस और शारीरिक झगड़े होते थे।
रिपोर्ट के मुताबिक हादसे वाले दिन निलेश और उसकी मां के बीच किसी बात पर बहस हो गई जो बाद में हिंसा में बदल गई। ज्योतिबेन की शादी 20 साल पहले टूट चुकी थी और वह निलेश के साथ ही रहती थीं। एक अधिकारी ने कहा कि उनका मानसिक स्वास्थ्य का इलाज चल रहा था लेकिन घटना से एक महीने पहले उन्होंने दवा लेना बंद कर दिया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story