भारत

ये हाल है!!! कोरोना पॉजिटिव चोर को पुलिस ने कराया पैदल मार्च, जवान खुद थे पीपीई किट में, लापरवाही देखकर दहशत में लोग, वीडियो

jantaserishta.com
13 April 2021 4:43 PM IST
ये हाल है!!! कोरोना पॉजिटिव चोर को पुलिस ने कराया पैदल मार्च, जवान खुद थे पीपीई किट में, लापरवाही देखकर दहशत में लोग, वीडियो
x

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का विकराल रूप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के लाखों मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) आने के बावजूद खतरा टला नहीं है इसलिए मास्क लगाकर सावधानी बरतना सबसे जरूरी है. कोरोना के इफेक्ट और साइड इफेक्ट जैसी तमाम खबरों के बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां चोरी के आरोप में दो लड़कों को पकड़ा गया. उनमें एक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद उसे ले जा रहे पुलिस कर्मियों को एहतियात बरतते हुए ड्यूटी को अंजाम देना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक आरोपियों को रेलवे पुलिस (GRP) ने पकड़ा था. दोनों का कोरोना टेस्ट कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. इसी दौरान थोड़े-थोड़े समय अंतराल में दो घटनाक्रम सामने आए. पहला ये कि जीआरपी की जिस गाड़ी में आरोपियों को जेल ले जा रहे थे वो खराब हो गई. जीआरपी अधिकारी ने घटना क्रम की पुष्टि करते हुए कहा, 'हमारी गाड़ी खराब हो गई थी वहीं आरोपियों में एक कोरोना पॉजिटिव निकला जिसके बाद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जवानों ने पीपीई किट (PPE Kit) पहनी और फिर हमें आरोपी को पैदल ही जेल ले जाना पड़ा.'
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया के दूसरे नंबर के देश ब्राजील को भी पीछे छोड़ चुका है. सबसे खतरनाक बात ये है कि इस बार का संक्रमण पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा तेजी से फैल रहा है. भारत में अबतक कोरोना के कुल 1,36,89,453 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 12,64,698 ऐक्टिव केस हैं. वहीं 1,22,53,697 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हुए हैं. वहीं भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के नए मामलों में मामूली कमी आई है. इस दौरान 1,61,736 नए केस आए, 97,168 लोग संक्रमण मुक्त हुए और 879 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story