भारत

प्रेमी के साथ भागी गृहिणी डेढ़ माह बाद गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 Feb 2023 1:54 PM GMT
प्रेमी के साथ भागी गृहिणी डेढ़ माह बाद गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
दक्षिण दिनाजपुर। पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ घर से भागी गृहिणी को डेढ़ महीने बाद पुलिस ने दौलतपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 15 वर्ष पूर्व कुष्मंडी पुकुरपाड़ा इलाके की महिला की शादी बंशीहारी नयापाड़ा इलाके के एक व्यक्ति से हुई थी। दोनों की एक बेटी और एक बेटा है। आरोप है कि गृहिणी का कुष्मंडी के शंकरपाड़ा इलाके के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हो गया। गत चार जनवरी को कथित तौर पर गृहिणी अपने प्रेमी के साथ घर से रुपया और सोने के जेवरात लेकर भाग गई थी। जब काफी खोजबीन के बाद गृहिणी नहीं मिली तो बंशीहारी थाने में परिजनों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आज दौलतपुर इलाके से गृहिणी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। बंशीहारी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Next Story