भारत

सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद बिछ गई लाशें, पांच की मौत, देखें मंजर

jantaserishta.com
6 March 2024 8:32 AM IST
सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद बिछ गई लाशें, पांच की मौत, देखें मंजर
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात एक दो-मंजिला इमारत में आग लग गई। आग के कुछ ही देर बाद सिलिंडर में धमाका हुआ। ज्वाइंट सीपी (पुलिस) उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।
पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, काकोरी के हाता हजरत साहब वार्ड में मंगलवार देर रात 48 वर्षीय मुशीर के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की तपिश से कमरे में रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि कमरे की छत और दीवार ढह गई। जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बाकी के लोग किसी तरह से बाहर निकले।
आग बुझाने में पुलिस और दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story