भारत

घर में आग: चपेट में आने से 96 साल के पिता और 86 साल की मां की गई जान, बेटा हिरासत में

jantaserishta.com
1 Feb 2025 2:24 PM IST
घर में आग: चपेट में आने से 96 साल के पिता और 86 साल की मां की गई जान, बेटा हिरासत में
x
सांकेतिक तस्वीर
मचा कोहराम.
अलपुझा: केरल के अलाप्पुझा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां आज शनिवार तड़के एक घर में आग लग गई, इससे एक बुजुर्ग दंपति की झुलसकर मौत हो गई. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना में पुलिस ने दंपति के बेटे को हिरासत में लिया है, जिस पर घर में आग लगाने का शक जताया जा रहा है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना अलपुझा के चेनिथला गांव में हुई. मृतकों की पहचान 96 वर्षीय राघवन और उनकी 86 वर्षीय पत्नी भारती के रूप में हुई है. दंपति के बेटे विजयन को मन्नार पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि विजयन का अपने माता-पिता से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की सूचना सबसे पहले एक ऑटो चालक ने दी. उसने तड़के 3:30 बजे आग लगी देखी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के अंदर से दंपति के जले हुए शव बरामद किए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग से पूरा घर जलकर खाक हो गया.
दंपति के बेटे विजयन को पुलिस ने घटनास्थल के पास एक प्लॉट से पकड़ा. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगा रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी. फिलहाल, विजयन से पूछताछ जारी है. इस मामले में सभी पहलुओं की जांच हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story