भारत

घर में लगी आग: दम घुटने से 6 की मौत, पुलिस अधिकारी ने कही ये बात

jantaserishta.com
31 March 2023 12:37 PM IST
घर में लगी आग: दम घुटने से 6 की मौत, पुलिस अधिकारी ने कही ये बात
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के शास्त्री पार्क में शुक्रवार को एक घर में आग लग गई। इस हादसे में दम घुटने से एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को शास्त्री पार्क थाने में सुबह करीब 9 बजे एक कॉल मिली कि शास्त्री पार्क के मजार वाले रोड पर माछी मार्केट के पास एक घर में आग लग गई है।
अधिकारी ने कहा, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, जलने और दम घुटने से छह लोगों की मौत हुई, जिनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।
अधिकारी ने कहा, 15 वर्षीय लड़की सहित दो लोगों का इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जलती हुई मॉस्किटो क्वायल रात के समय गद्दे पर गिर गयी थी, जिसके चलते आग लग गई।
अधिकारी ने कहा, जहरीले धुएं के कारण लोग बेहोश हो गए और बाद में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story