
x
दो को बचा लिया गया है। एक की तालाश जारी है।
नई दिल्ली: भारी बारिश के कारण रविवार सुबह उत्तरी दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर के पास एक घर ढह गया, जिसमें तीन लोग फंस गए। हालांकि, उनमें से दो को बचा लिया गया है। एक की तालाश जारी है।
अग्निशमन कार्यालय के अनुसार सुबह करीब 9:34 बजे फोन पर किसी ने घटना की जानकारी दी। जानकारी देने वाले ने बताया कि जखीरा फ्लाईओवर के पास मछली मार्केट में एक घर गिर गया है जिसमें तीन लोग फंस गए हैं। कॉल मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि यह टिन शेड वाला घर था जो बारिश में ढह गया। अधिकारी ने कहा, दो लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। तीसरे की तलाश जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





