
x
एक क्रेशर प्लांट के पास एक मकान भड़भरा कर गिर गया जिसमें सात लोग दब गए।
चमोली: चमोली के जोशीमठ के हेलंग में चल रहे एक क्रेशर प्लांट के पास एक मकान भड़भरा कर गिर गया जिसमें सात लोग दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे दो घायलों को बुधवार सुबह रेस्क्यू किया और एक शव बरामद किया।
अलकनंदा नदी के पास बने इस भवन में क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। वहीं मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि सभी दबे लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया हैं जिसमें 4 लोगों को देर रात ही सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था जिसमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
रेस्क्यू टीम ने बुधवार सुबह दो घायलों का रेस्क्यू किया और एक शव और बरामद किया। मृतकों की पहचान अनमोल (उम्र 19 ) और प्रिन्स (उम्र 21 ) के रूप में हुई है। दोनों नेपाल के रहने वाले थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





