भारत
जल प्रहार! बारिश में भरभराकर गिरा मकान, सो रहे पति-पत्नी की मौत
jantaserishta.com
9 July 2023 4:54 PM IST

x
DEMO PIC
परिवार में कोहराम मच गया।
काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर में एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुमाऊं में बारिश ने कहर बरपाया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पहाड़ जाने वाले कई मार्ग बंद हैं। काशीपुर के गांव मिस्सरवाला में एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी बीच झमाझम बारिश हो रही थी। तभी अचानक पहले मकान की दीवार गिरी और उसके साथ ही छत गिर गई। हादसे में पति और पत्नी छत के नीचे दब गए। हादसे में 65 वर्षीय मोहम्मद नासिर और 60 वर्षीय उनकी पत्नी मोहमद्दी की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौक पर पहुंची कुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फत्र्याल और तहसीलदार यूसुफ अली ने शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Tagsमौतबारिशगिरा मकानकाशीपुरकाशीपुर न्यूज़काशीपुर पुलिसdeathraincollapsed housekashipurkashipur newskashipur police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





