भारत
आफत में लोगों की जिंदगी! बारिश के चलते गिरा मकान, 3 लोग दबे, एक की मौत
jantaserishta.com
11 July 2023 12:48 PM IST

x
लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रेटर नोएडा: दिल्ली एनसीआर में हो रही तेज बारिश ने लोगों की जिंदगी आफत में डाल दी है। जगह-जगह हो रहे जलभराव और जाम लगने के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रेटर नोएडा के जेवर में बीती रात एक मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सल्यान कस्बा का है। यहां पर लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में मौजूद महिला सहित तीन लोग एक ही परिवार के दब गए। उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की मौत हो गई तथा मृतक की महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का इलाज चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात्रि करीब 12 बजे कस्बा जेवर में सतवीर पुत्र जगदीश निवासी मोहल्ला सल्यान जेवर का मकान लगातार बारिश की वजह से भरभरा कर गिर गया। मकान में मौजूद सतवीर (42 वर्ष), उनकी पत्नी अनुराधा (38 वर्ष) और पुत्र नितिन (19 वर्ष) मकान में दब गए। आसपास के लोगों और पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मकान मालिक सतवीर की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी और बेटा की हालत गंभीर बनी हुई है। उन दोनों का इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





