भारत

विशालकाय पेड़ गिरा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, देखें मंजर

jantaserishta.com
2 May 2025 1:47 PM IST
विशालकाय पेड़ गिरा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, देखें मंजर
x
मचा कोहराम.
नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका के खरहरी नाहर गांव में शुक्रवार को तेज हवा चलने से बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा की वजह से खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है, जबकि पति अजय को मामूली चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया।
निगम पार्षद शशि यादव ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि यह दुखद घटना है। इस हादसे में जहां परिवार का मुखिया घायल हो गया, मुख्यमंत्री ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिजनों को हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाए। साथ ही, हमने अस्पताल से भी संपर्क स्थापित कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि घायल अजय के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में डीएम लक्ष्य सिंह का भी फोन आया। उन्होंने इस घटना पर दुख जाहिर किया है। साथ ही, अब इस दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं कि आगे कभी इस तरह की घटना नहीं हो। इसके लिए अभी से पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा रही है।
नजफगढ़ जोन के चेयरमैन अमित खड़खड़ी ने कहा कि तेज आंधी की वजह से यह हादसा हुआ। विशालकाय पेड़ इस मकान पर गिर पड़ा। इस मकान में रहने वाले तीन बच्चे और मां की मृत्यु हो गई। वहीं परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मकान में पांच लोग रहते थे, जिसमें तीन बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं। इस हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो चुका है, जबकि चार की मृत्यु हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से निर्देश मिलने के बाद हम फौरन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस परिवार को हर संभव सहायता दी जाए। दुख की इस घड़ी में हम इस परिवार के साथ खड़े हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story