भारत

भारी बारिश के बाद मकान गिरा, दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत

jantaserishta.com
7 Oct 2021 6:45 AM IST
भारी बारिश के बाद मकान गिरा, दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत
x
सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

कर्नाटक में बेलगावी के बड़ाला अंकलगी गांव में कल रात भारी बारिश के कारण मकान गिरने की घटना में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई. हिरेबागेवाड़ी थाना के उपायुक्त एमजी हिरेमत ने कहा कि मरने वाले सभी लोगों का पोस्टमार्टम होगा. सीएम बसवराज बोम्मई ने मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की है.

बताया जा रहा है इलाके में भारी बारिश के बाद मकान गिर गया. जिसमें रह रहे लोग दब गए. सूत्रों की माने तो पांच लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि दो लोगों की अस्पताल जाते वक्त हुई.इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री स्थानीय अधिकारियों से घटनास्थल का दौरा करने और सभी जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.
कर्नाटक में 4-6 अक्टूबर के बीच भारी बारिश का था अनुमान
गांव में एक साथ सात लोगों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है. बता दें कि तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ था. मौसम विभाग ने कर्नाटक में 4-6 अक्टूबर के बीच भारी बारिश का अनुमान लगाया था. जिसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को तेज बारिश हुई.
वहीं हाल ही में यूपी के घोसी तहसील क्षेत्र के अकोल्ही मुबारकपुर गांव की दलित बस्ती में एक कच्चा मकान गिर जाने से भवन स्वामी दूधनाथ राम की मौत हो गई. चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते सोमवार की भोर में अकोल्ही मुबारकपुर गांव निवासी दूधनाथ (66 वर्ष) पुत्र जंगली कटरैन वाले अपने कच्चे मकान में सो रहे थे कि सोमवार की भोर लगभग ढाई बजे बारिश से कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई.जिससे उसके मलवे में दब गए काफी मेहनत के बाद उनको मलवे को हटा कर बाहर निकाला गया. आनन फानन में परिजन उन्हें सीएचसी घोसी ले गये. जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. परिजन घर आकर उन्हें कहीं ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story