भारत

घर में लगी आग, 6 लोग बुरी तरह झुलसे

jantaserishta.com
7 Aug 2024 3:18 PM IST
घर में लगी आग, 6 लोग बुरी तरह झुलसे
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक घर में हुए गैस रिसाव के चलते आग लग गई। किचन में चाय बनाने पहुंची महिला ने जैसे ही चूल्हा जलाया, घर में आग लग गई। आग के कारण छह लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके के अर्थला स्थित नीलमणि कॉलोनी में एक मकान में बुधवार सुबह हुए गैस रिसाव के कारण आग लगने से छह लोगों के झुलसने की घटना सामने आई। सुबह घर में रहने वाली महिला रेनू जब परिवार के लिए चाय बनाने उठी और जैसे ही एलपीजी चूल्हे को जलाया, पूरे कमरे में आग फैल गई।
इस घटना में घर में मौजूद सभी छह लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना में रेनू, उसके पति प्रमोद के अलावा अजय, दीपक और बुधपाल झुलस गए हैं। इस घटना में रेनू का 7 माह का बेटा भी बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गया है। आसपास के लोगों ने किसी तरह से सभी को घर के बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक घटना सुबह करीब 7 बजे के आसपास हुई। आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरीके से आग पर काबू पाते हुए घायलों को बाहर निकाला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story