भारत

मोबाइल चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट से घर में लगी आग, चार बच्चों की मौत

jantaserishta.com
24 March 2024 1:19 PM IST
मोबाइल चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट से घर में लगी आग, चार बच्चों की मौत
x
मचा कोहराम.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान में मोबाइल चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हो गया जिससे मकान में आग लग गई। आग में झुलस कर चार बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में जोनी नामक व्यक्ति के घर में शनिवार की रात मोबाइल फोन चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसमें जोनी, उसकी पत्नी बबीता और चार बच्चे सारिका (10), निहारिका (8), संस्कार उर्फ गोलू (6) और कालू (4) गंभीर रूप से झुलस गए।
सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां देर रात निहारिका और गोलू की मौत हो गई, जबकि सारिका और कालू ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि जोनी की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन बबीता की गंभीर हालत के मद्देनजर उसे दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।
जोनी ने बताया कि निहारिका, गोलू एवं कालू मोबाइल पर गेम खेल रहे थे और इसी दौरान मोबाइल चार्ज भी हो रहा था। उसने बताया कि इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story