भारत
फ्रिज का कंप्रेसर फटने के बाद घर में लगी आग, चली गई 6 लोगों की जान
jantaserishta.com
9 Oct 2023 3:19 PM IST

x
भारत-ऑस्ट्रेलिया का देख रहे थे मैच.
चंडीगढ़: जालंधर में रविवार देर रात एक घर में आग लगने से मरने वालों की संख्या अब 6 हो गई है। भयानक हादसे में बुरी तरह से झुलसे परिवार के मुखिया इंद्रपाल घई ने सोमवार सुबह लुधियाना के डीएमसी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मौत की वजह देर रात फ्रिज पर हुआ धमाका था, जो सात महीने पहले ही खरीदा था। इस आगजनी में परिवार के तीन मासूमों की भी मौत हो गई है।
पंजाब के जालंधर में दर्दनाक हादसा हुआ है। देर रात घर पर रखे फ्रिज में हुए जोरदार धमाके की वजह से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इस आगजनी की घटना में एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 6 लोगों की झुलसने से मौत हो गई।
मरने वालों में घर के मुखिया भाजपा नेता यशपाल घई, उनका बेटा इंद्रपाल घई, इंद्रपाल की पत्नी रुचि, तीन बच्चे दीया, अक्षय और मंशा शामिल हैं। यशपाल की पत्नी बुजुर्ग बलबीर कौर जो घटना के वक्त पड़ोसियों के घर गई हुई थी, सुरक्षित बच गई हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त सारा परिवार ड्राइंग रूम में टीवी देख रहा था। इस बीच अचानक घर के फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद पूरे घर में आग लग गई। गैस की गंध इतनी तेज थी कि घर के भीतर बैठे परिवार के सदस्य कुछ सोच-समझ पाते बेहोशी की हालत में आग में घिर गए। पड़ोसी ने भयानक आग देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ही घर में बुरी तरह से झुलसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने परिवार 3 के सदस्यों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर देख उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। एक की मौत सोमवार सुबह हुई। घर में गैस के कारण इतनी भीषण आग लगी हुई थी कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी देर रात तक इस पर काबू पाने में लगे रहे।
मृतक यशपाल घई के भाई राज घई ने बताया कि उनके भाई ने अभी 7 महीने पहले ही एक नया डबल डोर फ्रिज खरीदा था। देर रात उसके कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई। पुलिस अधिकारी हरदेव सिंह ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि फ्रिज की गैस लीक होने के कारण ब्लास्ट हुआ था। गैस लीक होने से परिजनों का दम घुट गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





