भारत
Jharkhand: लोकसभा चुनाव की घोषणा के कुछ घंटे पहले झारखंड कैबिनेट ने लिए 53 फैसले, स्कूली बच्चों को निःशुल्क बैग
jantaserishta.com
16 March 2024 5:37 PM IST

x
रांची: लोकसभा चुनाव की घोषणा के करीब तीन घंटे पहले झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई निर्णयों पर मुहर लगी है।
सरकार निःशुल्क विद्यालय योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के 37.7 लाख बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग उपलब्ध कराएगी। इस योजना पर 57 करोड़ खर्च होंगे। सरकार ने जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की योजना भी मंजूर की है। कैबिनेट ने कुल 53 प्रस्तावों पर मुहर लगाते हुए अलग-अलग जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करीब 700 करोड़ से भी अधिक की राशि की स्वीकृति दी है।
साहेबगंज मेगा जलापूर्ति योजना के लिए 200 करोड़, रांची के अनगड़ा में पुल के लिए 112 करोड़, किसान समृद्धि योजना के लिए 80 करोड़, पांकी में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए 53 करोड़, दुमका-मोहनपुर पथ के लिए 77 करोड़, गढ़वा के चकला पथ के लिए 69 करोड़, बेरमो में बाइपास रोड के लिए 90 करोड़, देवीपुर में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए 37 करोड़ की योजनाओं को कैबिनेट ने मंजूर किया है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनजाति क्षेत्र में 91 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। एक अहम फैसले के अनुसार झारखंड में शिक्षक पात्रता नियमावली 2024 के गठन को मंजूरी दी गई है। बताया गया है कि इससे राज्य में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी आ सकेगी। राज्य में मिलेट की खेती 40 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 5 लाख हेक्टेयर में करने की योजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
Tagsलोकसभा चुनावझारखंड कैबिनेटझारखंडझारखंड न्यूज़Lok Sabha ElectionsJharkhand CabinetJharkhandJharkhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





