भारत

दिल्ली में साल का सबसे गर्म दिन, अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज

jantaserishta.com
20 April 2022 6:17 AM IST
दिल्ली में साल का सबसे गर्म दिन, अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

राजधानी दिल्ली में 19 अप्रैल इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी और तेज आंधी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

मंगलवार से पहले 11 अप्रैल के दिन भी अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन उस दिन राजधानी के 12 में से सात मौसम केंद्र ऐसे थे, जहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार के दिन दिल्ली के आठ मौसम केंद्र ऐसे रहे, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा।
इस हिसाब से यह साल का सबसे गर्म दिन रहा। सफदरजंग में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 69 से 14 फीसदी तक रहा।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सबसे ज्यादा 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं मुंगेशपुर में 44.4 और पीतमपुरा में 44.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
अंधड़ से राजधानी को मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार दिन में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शाम के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। रात के समय 30-40 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवाओं के साथ अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते लोगों को लू की तपिश से राहत मिलेगी।
बेहद खराब श्रेणी में हवा
धूल के चलते दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 317 के अंक पर रहा। आनंद विहार की हवा ज्यादा खराब रही।
चार डिग्री चढ़ा पारा
बीते पांच दिनों में अधिकतम पारा लगभग चार डिग्री चढ़ा है। इसके चलते दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई मौसम की गतिविधि के चलते सप्ताह भर पहले मौसम में थोड़ी नरमी आई थी। 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री तक पहुंच पहुंच गया था। लेकिन इसमें लगातार इजाफा हुआ है। और 19 अप्रैल को यह 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story