भारत

होटल कर्मचारियों ने दुल्हे और परिजनों को पीटा, वीडियो वायरल

Shantanu Roy
4 March 2023 5:45 PM GMT
होटल कर्मचारियों ने दुल्हे और परिजनों को पीटा, वीडियो वायरल
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा में थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 71 स्थित एक होटल में मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में होटल के कर्मचारी लोगों को पीटते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल कर्मचारियों ने दुल्हे और उसके परिजनों के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले में तीन होटल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पीयूष त्यागी ने अपनी शादी के लिए नोएडा सेक्टर-71 में स्थित होटल तीन दिनों के लिए बुक किया था। शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अगले दिन सुबह सभी लोग चेक आउट कर रहे थे। होटल के कर्मचारियों ने रूम में हुए तोडफ़ोड़ का हर्जाना भरने को कहा, इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। होटल कर्मियों ने बाहर से अपने साथियों को बुलवाकर दूल्हा और उसके परिजनों को डंडे से पीटा। मारपीट में पीडि़त पक्ष के लोग घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर पीडि़त पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story