
x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
कोझिकोड: केरल के कोझिकोड स्थित होटल के कर्मचारी के यौन उत्पीड़न मामले की जांच जारी है। इसी बीच पुलिस को पता लगा है कि होटल के मालिक और मामले में आरोपी ने अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता को धमकी भरे संदेश भेजे थे। खबर है कि आरोपी पहले भी पीड़िता को अश्लील मैसेज भेजता रहा है और आपत्ति जताए जाने पर माफी भी मांगी है।
न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, मुक्काम संकेतम होटल के मालिक देवदास ने WhatsApp पर पीड़िता को अपनी यौन इच्छाओं से जुड़े संदेश भेजे थे। इसे लेकर उसने कई बार माफी भी मांगी। खबर है कि आपत्तिजनक व्यवहार की कई घटनाओं के बाद पीड़िता ने नौकरी छोड़ने की बात भी कही थी, जिसके बाद मालिक ने माफी मांगी और ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने का वादा किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला देवदास की बात मानकर काम करती रही, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर मैसेज आए। इन संदेशों में महिला के शरीर को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, संदेशों में साफ नजर आ रहा है कि महिला होटल के मालिक को लगातार ऐसा बर्ताव करने से मना कर रही है और संदेश भेजने से भी मना कर रही है।
देवदास की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने उसकी पत्नी को खबर करने की बात कही, तब होटल मालिक अपने कर्मचारियों के साथ महिला के घर पहुंचा, धमकियां दी और बलात्कार करने की कोशिश की। इससे बचने के लिए पीड़िता पहली मंजिल से कूद गई थी, जिसके चलते उसे चोटें आई थीं। खबर है कि अस्पताल में इलाज कराने के दौरान देवदास ने उसे मैसेज किया था, 'यह तुम्हारा पहला डोज है।' फिलहाल, देवदास पुलिस की हिरासत में। वहीं, उसके दो सहयोगी पुलिस के सामने सरेंडर कर चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





