भारत

होटल में आग, लोगों को बाहर निकाला जा रहा

jantaserishta.com
5 Sept 2022 8:54 AM IST
होटल में आग, लोगों को बाहर निकाला जा रहा
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
देखें वीडियो।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के होटल लेवाना सूईट में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग में कुछ लोग झुलस गए हैं। यह होटल हजरतगंज इलाके में हैं। कई लोग अभी भी होटल में फंसे हैं। मौके पर पहुंचा फायर ब्र‍िगेड लोगों को होटल से बाहर निकालने और आग पर काबू पाने के काम में जुटा हुआ है। होटल के कमरों की खिड़कियों के शीशों को तोड़कर लोगों को निकाला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सुबह पौने आठ के करीब होटल में धुंआ निकलता दिखा। अलार्म बजने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। आग होटल की तीसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरे होटल में फैल गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 20 गाड़ियां पहुंची हैं। फायर ब्र‍िगेड के जवान खिड़कियों से होटल में घुसकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए भी लगातार फायर ब्र‍िगेड के जवान जूझ रहे हैं। होटल से निकालकर कुछ लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story