भारत
होटल कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, घर पर हड़कंप
jantaserishta.com
27 March 2024 2:20 PM IST

x
पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होटल कारोबारी नादिर रशीद (70) ने बुधवार की सुबह अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाले होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर रशीद ने अपने घर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई।
रशीद का नाता भोपाल के नवाब परिवार से भी है। उनके बीमारी ग्रस्त होने के साथ डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है। होटल कारोबारी रशीद के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही उनके नाते रिश्तेदार भी उनके आवास पर जमा हो गए हैं। आत्महत्या आखिर क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





