आठ माह के बच्चे के ऊपर गिरा गरम पानी, इलाज के दौरान मौत

नोएडा. थाना बादलपुर क्षेत्र के बंबावड़ गांव में आठ माह के एक बच्चे के ऊपर गरम पानी गिर जाने सेउसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत में शिशु को नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई. पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि बंबावड़ गांव निवासी हाशिम का आठ महीने का बेटा अविक अपने घर पर खेल रहा था. उन्होंने बताया कि पास में ही हीटर पर पानी गर्म हो रहा था. बच्चे ने खेलते हुए गर्म पानी पर हाथ मार दिया जिससे खौलता पानी उसके ऊपर गिर गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





