भारत
हॉस्टल छात्रा मौत मामला: सांसद ने CBI जांच की मांग की, नेताओं-अधिकारियों पर लगाए बड़े आरोप
jantaserishta.com
17 Jan 2026 11:12 AM IST

x
हाईकोर्ट जाने के लिए भी तैयार हैं.
पटना: पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने पटना के एक हॉस्टल में एनईईटी छात्रा की मौत के बाद सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाए कि पटना में एक बड़ा सेक्स रैकेट चल रहा है, जिसमें लॉज, नेता और अधिकारी शामिल हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट जाने के लिए भी तैयार हैं।
सांसद पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि पिछले दिनों कई मंत्री और नेता जहानाबाद में मौजूद थे, लेकिन कोई भी पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने के लिए नहीं गया। सभी नेता सियासत के गंदे खेल में लगते रहे हैं। यह सिर्फ हिंदू-मुसलमान की राजनीति करते हैं।
पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाया कि छात्रा के साथ बलात्कार हुआ था, जिसे बाद में एक निजी अस्पताल ने आरोपियों के साथ मिलकर मारा है। उन्होंने कहा, "मेरी चिंता सिर्फ अपराध को लेकर नहीं है, बल्कि यह भी है कि इसके पीछे कौन है और कितने प्रभावशाली लोग इसमें शामिल हैं। गलत रिपोर्ट देने वाले डॉक्टर पर अभी तक एफआईआर क्यों नहीं हुई?"
उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर पीड़ित परिवार के सदस्यों को धमकी देने का आरोप लगाया। पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर आरोपियों के साथ मिलकर परिवार को पैसे देकर चुप रहने के लिए कहा था।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पटना में अनेकों लॉज में बड़ा सेक्स रैकेट चल रहा है, जिसमें नेता और अधिकारी शामिल हैं। कोई निगरानी या जवाबदेही नहीं है। छात्रा की मौत के बाद पप्पू यादव ने कहा कि आरोपी तमाम मंत्रालयों में घुसकर फाइलें चेक करता है, जिसके सबूत उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि कई मंत्री और अधिकारी मामले में शामिल हैं। पप्पू यादव ने कहा कि मैं सीबीआई जांच की मांग करता हूं और अगर जरूरत पड़ी, तो न्याय दिलाने के लिए मैं हाईकोर्ट जाने को भी तैयार हूं।
इसी बीच, कांग्रेस नेता ने गायक एआर रहमान के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि आज सिनेमा और क्रिकेट बंट रहा है। साहित्य, रेणुका जैसे लेखक और विद्यापति जैसे कवियों को बांट दिया गया है। यहां तक कि हास्य कवि भी हिंदू-मुस्लिम आधार पर बंट गए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार और राजनीतिक नेतृत्व की ओर से फैलाई गई यह फूट क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री में भी फैल गई है।
Tagsपटना हॉस्टल छात्रा मौत मामलापप्पू यादवसीबीआई जांचPatna hostel student death casePappu YadavCBI investigation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





