भारत

मेहमानों को भारी पड़ी मेहमान नवाजी, कैटरिंग सर्विस के खिलाफ पुलिस से हुई शिकायत

jantaserishta.com
19 Feb 2025 3:01 PM IST
मेहमानों को भारी पड़ी मेहमान नवाजी, कैटरिंग सर्विस के खिलाफ पुलिस से हुई शिकायत
x
50 से ज्यादा बीमार.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक रिंग सेरेमनी के दौरान खाना खाने के बाद विदेशी महिला मेहमान समेत 60 से ज्यादा लोग बीमार हो गए. सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी. आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर हुई. इस मामले में कैटरिंग सर्विस के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस मामले में वधू के पिता अशोक जायसवाल ने कैटरिंग सर्विस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की है. उनका कहना है कि कार्यक्रम के लिए नगर के प्रतिष्ठित कैटर्स को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं थी, जिसके चलते यह घटना हुई. अशोक ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी की विदेशी सास भी समारोह में शामिल होने लंदन से आई थीं. उन्होंने भी खाना खाया और तबीयत बिगड़ गई. वर पक्ष समेत करीब 80 फीसदी मेहमानों की तबीयत खराब हो गई.
तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया. अशोक जायसवाल का आरोप है कि कैटर्स को कार्यक्रम के बाद भुगतान कर दिया गया था. बचे हुए खाने को लौटाने के लिए कहा गया था, लेकिन जब लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर फैली तो कैटर्स ने बचा हुआ खाना नष्ट कर दिया, ताकि जांच में कोई सबूत न बचे.
इस संबंध में सहायक खाद्य आयुक्त अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच टीम होटल भेजी गई. जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. रिंग सेरेमनी में हुई इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story