भारत

अस्पताल बना मंडप: आग में झुलसी दुल्हन से अस्पताल में दूल्हे ने लिए सात फेरे

SHIDDHANT
16 May 2026 11:35 PM IST
अस्पताल बना मंडप: आग में झुलसी दुल्हन से अस्पताल में दूल्हे ने लिए सात फेरे
x
इलाज के बीच रचाई गई शादी
Kanpur कानपूर: घाटमपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल में हुई अनोखी शादी ने सभी को भावुक कर दिया। आग में झुलसी दुल्हन गरिमा से उसके दूल्हे विकास ने अस्पताल में ही शादी रचाई और सात फेरे लिए। जानकारी के अनुसार, मेहंदी समारोह के दौरान गैस रिसाव के कारण आग लगने से यह हादसा हुआ था, जिसमें दुल्हन गरिमा गंभीर रूप से झुलस गई थी। हादसे में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे और सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद परिवार सदमे में था, लेकिन दूल्हे विकास ने मुश्किल परिस्थितियों में भी अपना वादा नहीं तोड़ा। वह सीधे अस्पताल पहुंचा, जहां परिजनों और अस्पताल स्टाफ की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी की गईं। अस्पताल को ही शादी के मंडप में बदल दिया गया, जहां दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाई और दोनों ने सात फेरे लिए। इस दौरान मौजूद लोग भावुक हो गए और पूरा माहौल बेहद भावनात्मक हो गया। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद शादी टलने की स्थिति बन गई थी, लेकिन दूल्हे ने स्पष्ट कहा कि वह हर हाल में गरिमा का साथ निभाएगा। डॉक्टरों के मुताबिक, दुल्हन की हालत में सुधार हो रहा है और कुछ दिनों में उसे छुट्टी मिल सकती है।
Next Story