भारत
अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में क्या लिखा था?
jantaserishta.com
8 March 2026 2:24 PM IST

x
अफरा-तफरी मची.
मुंबई: मुंबई के फेयस नायर अस्पताल प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें दावा किया गया कि अस्पताल परिसर में बम प्लांट है जो शाम 4 बजे फट जाएगा. ईमेल के जरिए डॉक्टरों और स्टाफ को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों में भी दहशत फैल गई.
ईमेल मिलते ही अस्पताल के अधिकारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली. गहन जांच के बाद अधिकारियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और यह धमकी महज एक अफवाह निकली.
मुंबई पुलिस अब उस अज्ञात सेंडर की तलाश में जुट गई है, जिसने ये डरावना ईमेल भेजा था. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और तकनीकी टीम की मदद से आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है.
पुलिस का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की धमकी देना गंभीर अपराध है और दोषी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





