भारत

अस्पताल के अधिकारी खाने की गुणवत्ता परखें: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

jantaserishta.com
8 Jun 2023 10:10 AM IST
अस्पताल के अधिकारी खाने की गुणवत्ता परखें: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए नियमित जाँच की जरूरत है। अस्पताल के अधिकारी खाने की गुणवत्ता परखें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी।
डिप्टी सीएम ने सीएमओ, अस्पतालों के सीएमएस को मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम को किचन में जायें। साफ-सफाई का जायजा लें। मरीजों को डायट चार्ट के अनुसार भोजन दें। अफसर खुद भोजन चखें। साथ ही कर्मचारी भी भोजन की गुणवत्ता परखने के बाद ही उसे मरीजों में वितरित करें। ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके। सुबह का नाश्ता भी पौष्टिक होना चाहिए। ताजी व मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बेहद गरीब मरीज आते हैं। दूर-दराज के मरीजों को अस्पताल में कई दिन गुजारने पड़ते हैं। ऐसे में मरीजों की सुविधाओं का खयाल रखने की जरूरत है। पौष्टिक भोजन व बेहतर इलाज से मरीज की सेहत में तेजी से सुधार होगा। सेहत में सुधार के बाद मरीजों की अस्पताल से जल्द छुट्टी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि भोजन मद में बजट की कोई कमी नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story