
x
शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी
Lucknow लखनऊ: लोहिया अस्पताल में सुरक्षा गार्ड्स की गुंडई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना के दौरान एक महिला को इतनी बुरी तरह मारा गया कि वह बेहोश हो गई। अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य लोग इस घटना को देख हड़कंप मच गया। पुलिस के सामने भी गार्ड्स की बदतमीज़ी जारी रही, और किसी ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना के समय मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज भी पूरी तरह लाचार नजर आए और गार्ड्स की कार्रवाई पर कोई रोक नहीं लगा पाए। पीड़ित महिला और गवाहों ने बताया कि गार्ड्स लगातार दबंगई दिखा रहे थे और उनकी बदसलूकी से अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया। अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा विभाग की कार्यवाही न होने के कारण लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय लोग और मरीजों ने कहा कि अस्पताल में इस तरह के सुरक्षा कर्मियों का रवैया चिंता का विषय है और यदि प्रशासन ने समय रहते का र्रवाई नहीं की तो ऐसे मामलों में वृद्धि हो सकती है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक किसी गार्ड के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिक संगठन और अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी इस घटना की जांच की मांग कर रहे हैं।
Next Story





