भारत

बड़ा एक्शन: शख्स को पीटने का वीडियो हुआ था वायरल, अस्पताल कराया गया बंद

jantaserishta.com
27 Dec 2022 10:27 AM IST
बड़ा एक्शन: शख्स को पीटने का वीडियो हुआ था वायरल, अस्पताल कराया गया बंद
x
देखें वीडियो.
लखनऊ (आईएएनएस)| सोशल मीडिया पर एक शख्स की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी के स्वास्थ्य विभाग ने फैजुल्लागंज के एक निजी अस्पताल को बंद कर दिया है और कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वहां भर्ती तीन मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
जांच के लिए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. ए.पी. सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
वीडियो 15 दिन पुराना है। इसमें एक युवक पाइप और बेल्ट से पीटता नजर आ रहा है और पीड़ित मदद की गुहार भी लगा रहा है। एक महिला युवक को रस्सी से बांधकर सबक सिखाने की धमकी देती भी नजर आ रही है।
डॉ सिंह ने कहा, "हमने पाया है कि वीडियो अस्पताल के अंदर शूट किया गया था, इसलिए जांच पूरी होने और दोषियों की पहचान होने तक इसका काम बंद कर दिया गया है। अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा है कि वह युवक चोर था।"
उन्होंने कहा, "अगर वह चोर था तो उसको पुलिस को सौंप देना चाहिए था, यह सब गलत था।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story