
x
छह दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है और जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा.
नई दिल्ली: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं में अचानक से तेजी आ गई है. बेबी केयर में आग लगने की घटना के बाद मंगलवार को पश्चिम विहार इलाके में एक प्राइवेट आंखों के अस्पताल में आग लग गई.
इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक निजी अस्पताल में आग लग गई. उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है क्योंकि लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंगलवार की सुबह दिल्ली फायर ब्रिगेड सेवा को सुबह 11.35 बजे अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी. फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग आई मंत्रा अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी थी लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उन्होंने कहा कि छह दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है और जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा.
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने की वजह से सात मासूम बच्चों की मौत हो गई थी. विभागीय छानबीन और पुलिस जांच में पता चला कि बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल का जो सर्टिफिकेट हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किया गया था, उसके अनुसार 31 मार्च को ही इसकी मान्यता खत्म हो गई थी.
बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में साफ-साफ लिखा था कि 31 मार्च 2024 को मान्यता खत्म हो जाएगी. यह सर्टिफिकेट 30 सितंबर 2021 को जारी किया गया था. दिल्ली के विवेक विहार में बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड ने पूरे देश को दहलाकर रख दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





