भारत

हॉरर किलिंग! जल्द गिरफ्त में होंगे सभी आरोपी...पुलिस अफसर ने दिया ये बयान

jantaserishta.com
7 March 2022 4:50 PM IST
हॉरर किलिंग! जल्द गिरफ्त में होंगे सभी आरोपी...पुलिस अफसर ने दिया ये बयान
x
दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज (Bihar Gopalganj) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को पसंद के लड़के से शादी करने की जिद की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. आरोप है कि 19 वर्षीय किरण कुमारी की हत्या उसके पिता और चाचा ने मिलकर कर दी. पुलिस हत्या के पीछे ऑनर किलिंग समेत दूसरे बिंदु पर जांच कर रही है. वारदात के बाद पिता ने घर के पास खेत में शव को फेंक दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव की है. मृतक युवती 19 वर्षीय किरण कुमारी बतायी गयी, जो कोटवा गांव के इंद्रदेव राम की बेटी थी. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवती किरण कुमारी जिसकी हत्या कर दी गई उसकी शादी उसके पिता इंद्रदेव राम मशानथाना गांव के बिरछा के नाती शर्मा से कराना चाहता था, लेकिन किरण और उसकी मां को यह लड़का पसंद नहीं था. इसलिए शादी करने से इंकार कर दिया था. मृतका किसी और को पसंद करती थी और उससे शादी करना चाहती थी.

लड़की के पिता को बेटी का अपनी पसंद का विरोध करना इतना नागवार गुजरा कि अपनी सगी बेटी की हत्या कर दी. हत्या स हत्या से पहले बड़े चाचा ने हाथ-पैर पकड़ा और पिता ने धारदार हथियार से गला रेत कर बेटी की हत्या कर दी. इस दौरान बेटी की मां गुहार लगाती रही और बेटी को छोड़ देने की मिन्नतें करती रही, पर हत्यारों का दिल नहीं पसीजा. उन्होंने हत्या का विरोध कर रही मां को भी पीटा बेटी की हत्या करके शव घर के पास खेत में फेंक कर तीनों फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस अब मृतका के मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.
घटना के बार में SDPO संजीव कुमार ने बताया कि लड़की कहीं और शादी करना चाहती थी और उसके घरवाले किसी और से शादी करना चाहते थे, इसी विवाद में हत्या की गई है. इसके बाद जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, मौके पर नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी है. एसडीपीओने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story