भारत

खौफनाक: सड़क पर युवक को चाकुओं से गोदा, मदद के बजाय मोबाइल कैमरों में कैद होती रही बर्बरता

jantaserishta.com
13 May 2026 4:55 PM IST
खौफनाक: सड़क पर युवक को चाकुओं से गोदा, मदद के बजाय मोबाइल कैमरों में कैद होती रही बर्बरता
x
वीडियो भी सामने आया.
चंडीगढ़: चंडीगढ़ से बेहद खौफनाक कांड सामने आया है. यहां दड़बा इलाके में मंगलवार की शाम 20 साल के युवक की सरेआम घेरकर चाकुओं से हत्या कर दी गई. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे. घायल युवक करीब 25 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन कोई उसे बचाने आगे नहीं आया.
यह वारदात दड़बा की गैस कॉलोनी स्थित 18 फीट रोड पर हुई. शाम के समय करीब सवा छह बजे चार से पांच युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला कर दिया. मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.
इस वारदात का जो वीडियो सामने आया है, वो बेहद डरावना और खौफनाक है. उसमें देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह युवक को घेरकर लगातार चाकुओं से हमला कर रहे हैं. इस दौरान सूरज लगातार चीखता रहा. वह खुद को बचाने के लिए भागने और बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर उसे लात-घूंसों से पीटते हुए बार-बार चाकू मारते रहे. वारदात के दौरान वहां लोग मौजूद थे, मगर किसी ने बीच-बचाव नहीं किया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग हमले का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, जबकि घायल युवक सड़क पर तड़प रहा था. स्थानीय लोगों ने बाद में पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
शुरुआती जांच में रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच कर रही है. हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है. इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि जब एक युवक सड़क पर जान बचाने की गुहार लगा रहा था, तब लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में क्यों लगे रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story